तीमारदार द्वारा पैसा कम करने पर हॉस्पिटल संचालक ने मरीज को बनाया बंधक

तीमारदार द्वारा पैसा कम करने पर हॉस्पिटल संचालक ने मरीज को बनाया बंधक।

आगरा – उपचार कराने आये मरीज को हॉस्पिटल संचालक के कर्मचारियों ने बंधक बनाया। मरीज के तीमारदारो ने हॉस्पिटल के सामने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुँची पुलिस ने लोगो को समझाकर बुझाकर मामला शांत कराया।

बीती 13 फरवरी को सरोजदेवी पत्नी भूरी सिंह 42 बर्षीय निवासी जरौली खुर्द राजा का ताल जिला फिरोजाबाद अपनी बाइक से दंपत्ति आगरा जिले के फतेहाबाद स्थित कुआखेड़ा अपनी रिश्तेदारी में आये हुए थे। कुआखेड़ा से लौटते समय छलेसर स्थित नोयडा एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात कार ने उन्हें रौद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने उन्हें यमुनापार के श्रीकृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। जिसमे 16 फरवरी को भूरी सिंह की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। जिसमें कि उन्हें सिकंदरा स्थित रेन्वो हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जिसमे उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप था कि सरोजदेवी का उपचार श्रीकृष्णा हॉस्पिटल में चल रहा था। जिसमे उन्होंने अब तक कुल 60 से 70 हजार रुपये हॉस्पिटल में जमा करा दिए थे। लेकिन जब सरोज देवी को शनिवार को डिस्चार्ज कराया गया, तो तीमारदार के पास कुछ कम पैसे थे। जिसको लेकर हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने मरीज सरोजदेवी को बंधक बना लिया। और परिजनों को पूरा पैसा जमा कराकर मरीज को वहां से लेजाने को कहा गया। तीमारदार ने बताया कि हॉस्पिटल दबंग लोगो के द्वारा चलाया जा रहा है। और हॉस्पिटल संचालक ने हॉस्पिटल में अपने बाउंसर भी रख रखे है। उन्होंने हॉस्पिटल के कर्मचारियों से बात करना चाहा तो बाउंसरों ने उन्हें हॉस्पिटल से बाहर निकाल दिया। जिसमें सरोज देवी के तीमारदारों ने हॉस्पिटल के गेट सामने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीमारदारों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks