इंडोनेशियाई महिला का दावा, हवा के झोंके से हुई प्रेग्नेंट, 15 मिनट बाद ही हो गई डिलीवरी

इंडोनेशियाई महिला का दावा, हवा के झोंके से हुई प्रेग्नेंट, 15 मिनट बाद ही हो गई डिलीवरी

**Indonesian Woman Claims Gust of Wind Made Her Pregnant
The Indonesian woman went on to claim that a pain in her stomach appeared 15 minutes after the incident, and the bump in her abdomen grew bigger. And then soon after that she gave birth to a healthy baby girl at a nearby community clinic.

महिला ने दावा किया है कि वह हवा से गर्भवती हो गई है। महिला ने एक स्थानीय समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि उसने किसी पुरुष से फिजिकल रिलेशन नहीं बनाए हैं, अचानक लेटे-लेटे हवा से ही वह गर्भवती हो गई।

महिला के इस दावे से चिकित्‍सकों के साथ ही आम लोग भी हतप्रद हैं। अब इस दावे की जांच की जा रही है।

महिला के हैरान करने वाले दावे के मुताबिक दोपहर के समय प्रार्थना के बाद वह अपने लिविंग रूम में आराम कर रही थी। अचानक उसे लगा कि हवा उसके शरीर में प्रवेश कर रही है। घटना के 15 मिनट बाद उसके पेट में दर्द होने लगा और उसका पेट बड़ा होने लगा। इसके बाद महिला नजदीक के अस्पताल पहुंची जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

महिला की विचित्र कहानी कुछ ही समय में वायरल हो गई। इसके बाद स्थानीय सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख इस मामले में जानकारी करने महिला के पास पहुंचे। इस दौरान उन्हें पता चला कि महिला की शादी हो चुकी है। हालांकि अब अपने पति से अलग रह रही है। उसकी पहले से एक बच्ची है।

सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख इमान सुलेमान ने कहा ‘जांच के दौरान पाया गया है कि मां और बच्चे स्वस्थ हैं। नॉर्मल डिलीवरी हुई है। बच्ची का वजन 2.9 किलोग्राम है’ सुलेमान ने कहा कि यह एक ‘गुप्त गर्भावस्था’ का मामला लगता है, जिसमें महिला को प्रसव से पहले गर्भावस्था महसूस ही नहीं होती। स्थानीय पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है। महिला की पिछली शादी सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks