किरकिरी पश्चिमी उप्र में खाप ने किया भाजपा का बायकॉट, भाजपा नेताओं को निमंत्रण देने वालों पर लगेगा जुर्माना

@किरकिरी पश्चिमी उप्र में खाप ने किया भाजपा का बायकॉट, भाजपा नेताओं को निमंत्रण देने वालों पर लगेगा जुर्माना

**भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भाजपा जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोई भी किसी भी गांव में बीजेपी नेताओं को शादी विवाह और तेहरवीं के निमंत्रण देता है तो उस पर जुर्माना लगेगा। उसे अगले ही दिन वह अपने घर पर 100 आदमियों का खाना बनवाएगा।

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में आसपास के क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोई भी किसी भी गांव में भाजपा नेताओं को शादी विवाह और तेहरवीं के निमंत्रण देता है तो उस पर जुर्माना लगेगा। उसे अगले ही दिन वह अपने घर पर 100 आदमियों का खाना बनवाना पड़ेगा।

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी में खूब खलबली मची हुई है। अगर शुरूआत हो गई तो इसमें से कम से कम 100 सांसद एक साथ टूट कर आएंगे। सब को दिख रहा है कि आने वाला समय में तुम्हारे साथ क्या होगा, आने वाला कल कितना खतरनाक होगा।

उन्होंने आगे कहा कि किसान आंदोलन मान सम्मान की लड़ाई हो गया है। यह हमारी पगड़ी की लड़ाई है। हमें अपनी जमीन बचानी है, अपनी इज्जत बचानी है। इसलिए हम इस आंदोलन को और भी मजबूती के साथ लड़ने का काम करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks