डीएम ने जीजीआईसी लालगढ़ी के निरीक्षण

एटा। जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने शुक्रवार को सर्वप्रथम पूर्व माध्यमिक विद्यालय जिरसमी के निरीक्षण के दौरान पाया कि प्रधानाध्यापिका निर्मला देवी अनुपस्थित मिली, जिनसे जबाव तलब हेतु निर्देश दिए हैं।

डीएम ने जिरसमी ग्राम में भ्रमण के दौरान गांव में समुचित साफ सफाई कराने के निर्देश दिए, साथ ही सुमन पत्नी हरिओम के प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया। राजीव गांधी ग्राम स्वराज योजना के तहत जर्जर भवन को अतिशीघ्र ध्वस्त कराने के निर्देश दिए। पीएचसी लालगढ़ी के निरीक्षण के दौरान डा0 राहुल कुमार, स्टाफ नर्स अनीता, फार्मासिस्ट सर्वेन्द्र अनुपस्थित पाए गए, साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र पर मेडीकल सुविधाओं का अभाव मिला। तीनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मेडीकल सुविधाओं में सुधार हेतु क्षेत्रीय नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ को निर्देश दिए कि नियमित रूप से अस्पतालों में निरीक्षण करें।

डीएम ने जीजीआईसी लालगढ़ी के निरीक्षण में पाया कि पंजीकृत 223 छात्राओं को रोस्टर के अनुसार विद्यालय में अध्ययन हेतु बुलाया जा रहा है। मेडीकल काॅलेज के निरीक्षण के दौरान पाया कि 216.48 लाख की लागत से मेडीकल काॅलेज का निर्माण कराया गया है, कार्य की प्रगति धीमी पाई गई।

इस अवसर पर एसडीएम सदर अबुल कलाम, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks