
एटा बिग ब्रेकिंग – महाराणा प्रताप की मूर्ति खंडित होने से मचा बवाल । महाराणा प्रताप की टूटी मूर्ति को लेकर क्षत्रिय समाज मैं रोष, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरू सिंह एवं किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर अपने काफिले के साथ आगरा चौराहे पर पहुंचकर टूटी हुई महाराणा प्रताप की मूर्ति को देखकर जताया विरोध। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी के द्वारा 2 दिन पहले सफाई करते समय मूर्ति हुई थी खंडित। क्षत्रिय समाज की नाराजगी के बाद नगर पालिका ने जल्द महाराणा प्रताप की मूर्ति बदलवाने का दिया भरोसा। एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड चौराहे की घटना।