सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में युद्धस्तर पर तेजी लाएं

सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में युद्धस्तर पर तेजी लाएं

मिशनमोड में लेकर बनाए जाएं आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड

एटा। जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। डीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन मोड में लेकर आयुष्मान भारत योजना के तहत चिन्हित लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएं। जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों के भुगतान में लापरवाही न की जाए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से कमजोर बच्चों का चिन्हांकन कर सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई जाए। पोषाहार, दूध, घी वंचित परिवार के बच्चों को मिल रहा है या अथवा नहीं, इसकी समीक्षा हेतु डीपीओ द्वारा फील्ड विजिट में तेजी लाई जाए।

मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश ने कहा कि मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्याें के दौरान महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित किए गए स्वयं सहायता समूह की बैठकें नियमित रूप से कराई जाएं। चरागाह, खेल के मैंदान, पंचायत भवन हेतु भूमि की उपलब्धता के संबंध में संबंधित उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित किया जाए।

बैठक में डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, सीवीओ एसपी सिंह, पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री, डीएसटीओ रमेश चन्द्र, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, डीआईओएस मिथलेश कुमार, डीएसओ राजीव मिश्र, समाज कल्याण अधिकारी रश्मी यादव, बीएसए संजय सिंह, एआरटीओ हेमचन्द गौतम सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks