
*. 1971 युद्ध स्वर्ण जयंती : सूर्या कमान* *युद्ध स्मारक स्मृतिका पर श्रद्धांजलि।* *लखनऊ/* सूर्या कमान ने 1971 के युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की जीत के उपलक्ष्य में 18 फरवरी को लखनऊ छावनी में सूर्या कमान युद्ध स्मारक स्मृतिका में एक सिम्फनी बैंड कॉन्सर्ट का आयोजन किया। यह आयोजन विजय मशाल को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था । इस विजय मशाल को प्रधानमंत्री ने 16 दिसंबर 2020 को नयी दिल्ली में प्रज्वलित किया गया था और वर्तमान में यह विजय मशाल लखनऊ में है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सूर्या कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आईएस घुमन और अन्य वरिष्ठ सिविल लोगों की ओर से सूर्या कमान युद्ध स्मारक स्मृतिका पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 15 फरवरी 2021 को लखनऊ पहुंची यह विजय मशाल आनेवाले दिनों में सूर्या कमान परिक्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा करेगी।