
*#Etah….* )* *भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई का निधन* *◾अन्तिम संस्कार में उमड़ा लोगों का हुजूम* ◾उपचार के दौरान हुआ निधन ◾एटा जनपद के भाजपा एटा जिलाध्यक्ष संदीप जैन के बडे भाई व वरिष्ठ पत्रकार रजनीश जैन के पिता समाजसेवी सुभाष चंद्र जैन(66 वर्ष) ने देहली में बीती रात्रि उपचार के दौरान निधन हो गया । ◾रजनीश जैन ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। जिनका आगरा, फिरोजाबाद के बाद देहली में उपचार कराया गया। ◾66 वर्षीय सुभाष जैन का अन्तिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे भूतेश्वर रोड स्थित जैन समाज के शमसान घाट पर धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार किया गया। ◾अन्त्येष्ठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पत्रकारों, नेताओं व समाज के लोगों मौजूद रहे। *