किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कई घंटे तक रेलवे क्रोसिंग एटा को जाम किया प्रशासन के आस्वासन पर खोला जाम

कई गाड़ी फोर्स लगाकर सरकार ने सुबह से ही रेलवे स्टेशन को सरकार ने छावनी बना दिया था उसके बाद भी अखिल भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कई घंटे तक रेलवे क्रोसिंग एटा को जाम किया प्रशासन के आस्वासन पर खोला जाम

स्थानीय समस्याओं के समाधान को एक सप्ताह का समय दिया दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन सहित स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अनिस्चित कालीन धरना होगा

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 18.02.2021 को रेलवे स्टेशन एटा को घेराव की घोषणा से सरकार के हाथ पैर फूल गए सुबह से ही सरकार ने कई गाडियां फोर्स लगाकर रेलवे स्टेशन एटा को छाबनी बना दिया था उसके बाद भी क्रांतिकारी साथियों के सहयोग की बजह से अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रोसिंग को लगभग तीन घंटे तक जाम कर दिया रेलवे लाईन पर बैठ किसानों ने किसान बिरोधी अघ्यादेशों सहित रेल विस्तार सहित प्रदेश की मांगो को प्रमुखता से उठाते हुए तय किया गया कि अगर शासन प्रशासन ने किसानों की लम्बित समस्याओं का समाधान एक सप्ताह में नहीं किया गया तो प्रदेश के किसान धरना प्रदर्शन के माध्यम से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्बेदारी शासन प्रशासन की होगी अंत में महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित उपजिलाधिकारी सदर अबुल कलाम जी एवं क्षेत्राधिकारी नगर एटा राजकुमार जी को ज्ञापन सौंपा उक्त ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

1- तीनों काले कृषि कानूनों को तत्काल रद्द किया जाए एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों को खरीदने का गारंटी कानून हब बनाया जाए।

2- स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को पूर्ण रुप से लागू किया जाए। जिसमे गेंहू 5000, धान 5000, मक्का 3000, बाजरा 3000, सरसो 7000, आलू 2000 व दूध 70 रुपए लीटर के हिसाब से किसानों को मूल्य मिल सके।

3- किसान सम्मान निधि योजना का प्रतिमाह ₹10000 किया जाए ताकि किसानों के घर की रसोई का खर्चा चल सके।

4- किसानों को विद्युत सप्लाई पंजाब, हरियाणा की तर्ज पर 24 घंटे मुक्त की जाए।

5- सरकारों की गलत नीतियों की वजह से किसान कर्जदार हुआ है इसलिए सभी किसानों का पूर्ण रूप से कर्जा मुक्त किया जाए।

6- भूमि विकास बैंक ने जालसाजो की मदद से जनपद एटा में ही लगभग 10000 किसानों की जमीन को नीलाम करने का षड्यंत्र चल रहा है जिसे रोकते हुए उनकी पारदर्शिता के साथ जांच कराई जाए।

7- पश्चिमी उत्तर प्रदेश हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश का कुछ भूभाग लेते हुए प्रदेश का गठन कराया जाए।

8- उत्तर प्रदेश में सरपंच प्रणाली लागू की जाए ताकि किसान मजदूर छोटे-छोटे विवादों की वजह से अदालतों की आजीवन लगाने वाले चक्करों से बच सकें।

9- उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के द्वारा किसानों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं उन समस्याओं का हल कराके समय से कार्य न कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

10- रजवाहो एवं नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए और सफाई के नाम पर हो रहे घोटालों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

11- लॉकडाउन व किसान आंदोलन के समय उत्तर प्रदेश सहित देश के पुलिस विभाग ने किसान मजदूरों के साथ जो अमानवीय व्यवहार किया है जिससे आम जनमानस में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।पुलिस का यह घटिया रवैया बदलवाकर किसान मजदूर जो देश के असली भाग्य विधाता हैं उनको सम्मान दिलाने का काम करें।

ज्ञापन न0 -2

1 :- देश की सभी एक्सप्रेस रेलो मैं कम से कम एक दर्जन सामान्य वोगियां चलाई जाएं जिससे गरीब आदमी भी सुकून से यात्रा कर सके और विभागीय आमंदनी बड सके।

2 :- एटा कासगंज रेल लाइन का अतिशीघ्र विस्तार कराया जाए।

3 :- एटा से प्रस्तावित मलावन रेल लाइन का विस्तार करते हुए मैनपुरी तक जोडा जाए।

4 :- एटा से टूण्डला तक चलने वाली रेल बंद चल रही है जिसे टूण्डला से सुबह 07 बजे तत्काल चलाया जाए।

5 :- एटा से आगरा फास्ट पैसेंजर रेल काफी समय से बंद चल रही है जिसे एटा से सुबह 08 बजे आगरा को एवं आगरा से शांय 04 बजे एटा को चलाया जाए।

6 :- टूण्डला से लखनऊ को चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को एटा से टूण्डला होते हुए चलाया जाए।

7 :- टूण्डला से दिल्ली को चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को एटा से दिल्ली टूण्डला होते हुए चलाया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेंद्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, तेज सिंह वर्मा राष्ट्रीय महासचिव, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, धर्मेंद्र यादव युवा प्रदेश महासचिव, नगर प्रभारी जाहिद अब्बास, विनय जिलामहासचिव, अनुराग यादव युवा जिलाध्यक्ष, अभिषेक युवा जिलामहासचिव, बाबूराम वर्मा, दोजीराम कुशबाह, बीरपाल शर्मा, रामबीर सिंह, आतर सिंह वर्मा, हाकिम सिंह, नोवत सिंह, तेजपाल सिंह, विवेक सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks