
RTO का रेट 11000, SDM, CO, 3 थाने का 9000 (ऑडियो सहित) एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने आगरा जिले में अवैध खनन तथा वाहनों के अवैध संचरण के संबंध में ऑडियो रिकॉर्डिंग की बातचीत की जाँच करा कर कठोरतम विधिक कार्यवाही किये जाने की मांग की है. अपने ट्विटर हैंडल @Anutanthakur तथा मुख्य सचिव यूपी आर के तिवारी एवं अन्य अफसरों को भेजी अपनी शिकायत में नूतन ने कहा कि उन्हें प्राप्त ऑडियो रिकॉर्डिंग में मनोज शर्मा तथा कपिल कक्कड़ अवैध खनन से जुडी गाड़ियों को आगरा से निकलवाने के रेट पर चर्चा कर रहे हैं. मनोज शर्मा कह रहे हैं कि कोई कह रहा है कि एक गाड़ी की एंट्री खेरागढ़ थाना, एसडीएम तथा सीओ के लिए रु० 9,000 होगी, जबकि दूसरे कह रहे हैं कि एसडीएम तथा सीओ के लिए रेट रु० 7,000 तथा प्रत्येक थाना रु० 1,000 होगी. इस पर दूसरे व्यक्ति कपिल कक्कड़ कह रहे हैं कि आरटीओ के लिए पूरे जिले का रु० 11,000 तथा एसडीएम, सीओ तथा थाना सैयां, खेरागढ़ तथा जगनेर के लिए कुल रु० 9,000 की रेट लगेगी. पैसा कैश या खाते में दिया जा सकता है. बातचीत के अंत में मनोज शर्मा यह भी टिप्पणी कर रहे हैं कि ये कैसे लोग हैं!
. नूतन के अनुसार इनमे एक आवाज़ आगरा के किसी खनन अधिकारी की बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि इस ऑडियो को सुनने से जनपद में खुलेआम भारी मात्रा में अवैध खनन व संचरण होता दिखता है. उन्होंने इसकी जाँच व कार्यवाही की मांग की है.