20 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण तथा एक किलोग्राम यूरिया सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त अवैध शराब भट्टी चलाते हुए, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण तथा एक किलोग्राम यूरिया सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के नेतृत्व में थाना जसऱथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब बनाते समय शराब भट्टी, शराब बनाने के उपकरण, 20ली0 अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब तथा 1किलोग्राम यूरिया के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 17.02.2021 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त नानकराम पुत्र स्व0 श्री ईश्वरी प्रसाद कश्यप निवासी ग्राम तौसईया मलूक थाना जसरथपुर एटा को 20 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब व शराब भट्टी व शराब बनाने के उपकरण व 1 किलोग्राम यूरिया मय लहन सहित काली नदी के किनारे झाड़ियो में वहद ग्राम तौसईया मलूक थाना जसरथपुर एटा से समय करीब 17.00 बजे गिरफ्तार किया गया है तथा एक अभियुक्त पुलिस बल को देख मौके से झाड़ियो का फायदा उठाकर भाग निकला। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जसरथपुर पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी |

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता

  1. नानकराम पुत्र स्व0 श्री ईश्वरी प्रसाद कश्यप निवासी ग्राम तौसईया मलूक थाना जसरथपुर एटा

फरार अभियुक्त का नामपताः-

  1. बन्टी पुत्र मुंशीराम कश्यप नि0 उपरोक्त

बरामदगी का विवरण
1- 20 ली0 अवैध कच्ची शराब
2-1किलोग्राम यूरिया
3- शराब बनाने के उपकरण
4- भारी मात्रा में लहन

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. SI श्री राम सिंह
  2. है0का0 79 मनवीर सिंह
  3. का0 972 सुगम कुमार
  4. का0 1310 हरिओम

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks