प्रधानमंत्री बीमा योजना के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार

#Aligarh….

प्रधानमंत्री बीमा योजना के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
◾महाराष्ट्र पुलिस का अलीगढ़ में छापा
◾कॉल सेंटर के लैपटॉप और उपकरण ले गई पुलिस
◾महाराष्ट्र पुलिस ने अलीगढ़ जिले में आगरा रोड पर छापा मार कर प्रधानमंत्री बीमा योजना के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। 
◾पुलिस आरोपी को अपने साथ महाराष्ट्र ले गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले पांच सालों में आगरा रोड स्थित कार्यालय और कॉल सेंटर चलाने वाला साइबर ठग दो अरब से अधिक रकम की ठगी हजारों लोगों से कर चुका है।
◾पकड़ा गया आरोपी राष्ट्रीय लोक दल का नेता है और विधायक के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्य के चुनाव की तैयारी भी कर रहा है। सीओ प्रथम प्रशांत कुमार ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है। महाराष्ट्र पुलिस कॉल सेंटर के सारे लैपटॉप और उपकरण ले गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks