अच्छेदिनों का तो पता लेकिन रसोईगैस और पैट्रोलडीज़ल के महंगेदिन आ गए हैं: विवेक_बंसल

ALIGARH – 16 FEBRUARY 2021

अच्छेदिनों का तो पता लेकिन #रसोईगैस और #पैट्रोलडीज़ल के #महंगेदिन आ गए हैं: #विवेक_बंसल

रसोईगैस की #कीमतों में #भारीवृद्धि करने से अभी अभी #मोदीसरकार का पेट नहीं भर रहा है कल रात सरकार ने पुनः 50 रुपया प्रति #सिलैंडर की दर से #रसोईगैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है #भाजपासरकार की इस कार्यवाही के #विरोध में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी #विवेकबंसल जी के नेतृत्व में #कांग्रेसजनों ने मैरिस रोड पर #विरोधप्रदर्शन किया I इस अवसर पर #विवेकबंसल जी ने कहा कि कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के कारण देश की आम जनता एक तो पहले से ही पीड़ित है लॉकडाउन का सर्वाधिक प्रभाव छोटे दुकानदारों व् छोटे उधोगों पर पड़ा है और सरकार द्वारा ग्रहस्ती चलाने के लिये अति आवश्यक रसोई गैस व् डीज़ल पैट्रोल को और महंगा कर रही है सरकार की ये कार्यवाही गरीब एवं मध्यम वर्ग के नागरिकों के साथ खुली लूट है वो बेरहम होकर जनता का खून चूस रही है I सरकार के इन फ़ैसलों से ये सिद्ध होता है कि देश की भाजपा सरकार जनता के प्रति संवेदनशील नहीं है वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा को आर्थिक रूप से मज़बूत करने के के लिये तेल कंपनियों का सहारा ले रही है सरकार के ये फ़ैसले उसका खुला भ्रष्टाचार है देखते हैं भाजपा सरकार देश की जनता का और कितना इम्तिहान लेगी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks