सांसद व विधायकों ने प्रवासी मजदूरों को बांटे खाद्यान्न राहत सामग्री के पैकेट

*सांसद व विधायकों ने प्रवासी मजदूरों को बांटे खाद्यान्न राहत सामग्री के पैकेट*
*नदरई में मास्क और सैनेटाइजर भी बांटे*
कासगंज सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने विधायक कासगंज देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर देवेन्द्र प्रताप सिंह व जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी के साथ आज
श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय कासगंज में बने आश्रय स्थल पर क्वारेन्टाइन अवधि पूरी कर चुके प्रवासी मजदूरों को उनके घरों पर भेजने से पूर्व 15 दिन के खाद्यान्न राहत सामग्री के पैकेट व मास्क प्रदान किये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, एसडीएम कासगंज, तहसीलदार तथा अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा सांसद जी व विधायक गणों ने नदरई में आम नागरिकों को मास्क और सैनेटाइजर वितरित किये। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिये मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग करते हुये सोशल डिस्टेंसिंग एवं लाॅकडाउन का अवश्य पालन करें।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks