इमरान खान की पार्टी ने भी किया दिशा रवि का समर्थन, मोदी सरकार के खिलाफ उगला जहर

इमरान खान की पार्टी ने भी किया दिशा रवि का समर्थन, मोदी सरकार के खिलाफ उगला जहर

दिशा टूलकिट मामले में अब विपक्ष के हमलावर होने साथ ही पाकिस्तान भी कूद गया है. इमरान खान की पार्टी ने ट्वीट कर दिशा रवि का समर्थन किया है. दिल्ली दंगे में पुलिस ने कुछ दिन पहले पाकिस्तान एंगल का भी खुलासा किया था. ऐसे में पुलिस के एक्शन पर दिशा को पाकिस्तान का समर्थन उसकी बौखलाहट को भी दिखाता है. इमरान खान की पार्टी ने कहा कि भारत में मोदी और RSS शासन अपने खिलाफ उठ रही हर आवाज को खामोश करने में विश्वास रखते हैं. क्रिकेटरों और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के बयान का उपयोग करना काफी शर्मनाक था, लेकिन अब उन्होंने ट्विटर टूलकिट के मामले में दिश रवि को भी हिरासत में ले लिया है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान आंदोलन से जुड़ी टूलकिट सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर आज सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भारत खामोश नहीं होने वाला है. उन्होंने दिशा की गिरफ्तारी से जुड़ी खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे, बोल कि सच ज़िंदा है अब तक! वो डरे हैं, देश नहीं!

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी इसी मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से. उल्लेखनीय है कि किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी टूलकिट सोशल मीडिया पर साझा करने में संलिप्तता के आरोप में दिशा रवि को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस द्वारा टूलकिट मामले की जांच में जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला करार दिया. दिशा रवि को तीन कृषि कानूनों से संबंधित किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़ी टूलकिट सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में गत शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था. केजरीवाल ने ट्वीट किया, 21 वर्षीय दिशा की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला है. हमारे किसानों का समर्थन करना कोई अपराध नहीं है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks