एटा बीएसए ऑफिस में कार्यरत बाबू की पत्नी कोरोना पॉजीटिव, फिरोजाबाद के महिला चिकित्सालय में आइसोलेट, परिवार के सदस्य भी शिकोहाबाद में क्वारेन्टाइन
————————————-
एटा ! वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा लॉक डाउन लागू करके लोगो को अपने अपने घरों पर ही रहकर आइसोलेशन करने एवं फिजीकल डिसटेन्स बनाते हुऐ मॉस्क पहनने का आव्हान किया गया है ! बाबजूद इसके कोरोना वायरस हर उस जगह पनपने का प्रयास कर रहा है जहां पर लोग हद दर्जे की लापरवाही को अन्जाम दे रहे हैं ! आज गुरूवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार एटा शहर के सकीट रोड स्थिति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे कार्यरत बाबू सचिन जैन की पत्नी श्रीमती रूपम जैन की कोरोना पॉजीटिव होने की सूचना मिलते ही एटा जिले का स्वास्थ्य विभाग हरकत मे आ गया ! कोविड -19 के जिला स्तरीय नोडल डिप्टी सी एम ओ डा0 एस सी नागर ने स्वराज्य टाइम्स को बताया कि सचिन जैन जनपद फिरोजाबाद के ग्राम फरिहा (खैरगढ) के मूल निवासी तो है ही लेकिन इनका परिवार शिकोहाबाद में रहता है ! इनकी पत्नी श्रीमती रूपम जैन को प्रिगनेन्सी के चलते कोविड-19 सहित कुछ परीक्षण फिरोजाबाद मे प्राइवेट पैथोलॉजी पैथकाइन्ड में कराऐ गए थे जिसमे उन्हे पांच मई को कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट प्राप्त होते ही सीएमओ को सूचना दिए जाने के बाद फिरोजाबाद के महिला चिकित्सालय मे आइसोलेट किया गया है तथा सचिन जैन सहित उनके परिवार के सदस्य भी शिकोहाबाद के एक क्वारेन्टाइनर सेंटर मे भर्ती किऐ गए हैं ! डा0 एस सी नागर के मुताबिक बाबू सचिन जैन तीस अप्रैल तक एटा के बीएसए ऑफिस में आवागमन कर सरकारी कार्यो का क्रियान्वयन करता रहा तथा इस दौरान उसकी आखिरी मुलाकात फिजीकल डिसटेन्स बनाते हुए बीएसए सहित ऑफिस के चार अन्य कर्मचारियों से हुई थी ! जिसको द्रष्टिगत रखते हुए बीएसए ऑफिस को सेनेटाइज किऐ जाने की कार्यवाही के साथ ही सचिन के संपर्क में आऐ लोगों को चिन्हित कर क्वारेन्टाइन भी किया जाऐगा !