गैर राज्यों से आए हुए लोगों को एटा पुलिस ने पहुंचाया उनके गंतव्य तक, दुकानें खोलने को लेकर बनी असमंजस की स्थिति को किया दूर

*

एटा ~ गैर राज्यों से आए हुए लोगों को एटा पुलिस ने पहुंचाया उनके गंतव्य तक, दुकानें खोलने को लेकर बनी असमंजस की स्थिति को किया दूर*

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने रोडवेज बस स्टैंड पहुंचकर निरीक्षण कर रोडवेज बस स्टैंड पर ठहरे हुए गैर जनपदों एवं गैर राज्यों के लोगों से गहन पूछताछ की तथा भरतपुर राजस्थान के लिए भेजे जा रहे संबंधित प्रदेशवासियों का व्यवस्थापन किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी को मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।
वहीं सीओ सिटी राजकुमार सिंह ने दुकान खोलने के संदर्भ में लोगों में बनी असमंजस की स्थिति को दूर किया, सीओ सिटी द्वारा बताया गया कि राशन की दुकानें अब 7:00 बजे से 11:00 बजे तक ही खुलेगी तथा एकल वाली दुकान जिसके आगे पीछे कोई दुकान ना हो वह खोली जा सकती है, यदि गलियों में कोई दुकान है तो वह खुल सकती है मार्केट की कोई दुकान सिवाय राशन,मेडिकल और बीज के नहीं खुलेगी, गली,मोहल्लों, एवं रोड पर एनाउंस कर के लोगों को इस बात की जानकारी दी,तथा अनावश्यक खोली गई दुकानों को सीओ सिटी राजकुमार सिंह द्वारा बन्द कराया गया।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks