सिपाही ने नही पी थी शराब !

प्रतापगढ़

सिपाही ने नही पी थी शराब !

लात-घूसों के साथ डंडे से हुई थी सिपाही की पिटाई।

प्रतापगढ़ मे ड्यूटी के दौरान सिपाहियों पर हमला और बंधक बनाकर पीटने का मामला।

मामले की जांच कर रही टीम पहुँची कोहड़ौर सी एच सी।

सी एच सी अधीक्षक से सिपाही राहुल और साथी सिपाही रवि के नशे में होने की बावत ली जानकारी।

सी एच सी अधीक्षक भरत पाठक से मिलकर मेडिकल मे एल्कोहल होने के बावत ली जानकारी।

सी एच सी में हुए सिपाहियों के मेडिकल में नशे की नही हुई है पुष्टि।

मेडिकल में लात-घूसों के साथ ही डंडे से सिपाहियों की पिटाई की हुई है पुष्टि।

कोहड़ौर थाने पहुँचकर जांच टीम ने सिपाहियों से पूछताछ के साथ ही मामले में जुटाया साक्ष्य।

कोहड़ौर थाना इलाके के मदाफरपुर बाजार में बीते 10 फरवरी की रात सिपाहियों की हुई थी जमकर पिटाई।

स्थानीय दुकानदार ने परिवार की महिला के साथ छेड़खानी का आरोप लगाकर भीड़ के साथ सिपाहियों की थी पिटाई।

बाद में पिटे सिपाही राहुल का नशे का कथित वीडियो किया गया था वायरल।

मामले में एस पी शिव हरी मीणा ने बिठायी है जांच।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी सिपाहियों पर भी कार्यवाही!

पुलिस पर हमला और पिटाई के मामले में अब तक कुल चार आरोपी गये हैं जेल।

नामजद आठ आरोपी समेत अभी भी कुल अठारह आरोपी पुलिस की गिरफ्त से हैं बाहर।

खुद को सियासी रसूख का बताने वाला सिपाही पीटने का आरोपी अतरसन्ड गांव का बीडीसी अजय सिंह भी है पुलिस की पकड़ से बाहर।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks