*कोविड-19 सेंटर बना श्री राम अस्पताल आम नागरिकों के लिए हुआ बंद*
*अयोध्या* राम नगरी अयोध्या के शहर बीच स्थित श्री राम अस्पताल को Covid 19 सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। यह सेंटर दूसरे लेबल का बनाया गया है। श्री राम अस्पताल की सीएमएस डॉ अनिल मिश्रा के मुताबिक कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज भर्ती होने के बाद सभी अन्य सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।
*राम नगरी अयोध्या के श्री राम अस्पताल में अब स्थानीय मरीजों के लिए इलाज नहीं हो सकेगा क्योंकि अस्पताल अब कोविड-19 सेंटर के रूप में तब्दील कर दिया गया है। अयोध्या जनपद में कोरोना को लेकर दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज को कोविड-19 सेंटर बनाया गया था लेकिन अब दो और नए सेंटर का निर्धारण जिला प्रशासन ने मसौधा सीएससी व अयोध्या के श्री राम अस्पताल को बनाया है।*
*श्री राम अस्पताल के सीएमएस अनिल मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन की निगरानी में अस्पताल को कोविड-19 सेंटर लेवल 2 के रूप में बनाया गया है जिसमें 3 शिफ्ट में डॉक्टर फिजीशियन, नर्स, वार्डबॉय, स्वीपर की ड्यूटी लगाई गई है। वही बताया कि अभी चल रहे व्यवस्था में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है लेकिन कोरोना पॉजिटिव मरीज के भर्ती होने पर इस अस्पताल आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया जाएगा।*