*नशे में धुत सिपाहियों ने अधिवक्ता को बुरी तरह मारपीट का अधमरा किया*
अधिवक्ता पंकज बाजपेई निवासी अस्सी थाना भेलूपुर जिला वाराणसी कल चौकी अस्सी पर प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने की लिए दिए गए प्रार्थना पत्र के संबंध में गए हुए थे अधिवक्ता के वहां पहुंचते ही उन्होंने देखा कि वहां दो तीन सिपाही बैठकर शराब पी रहे हैं जिस पर उन्होंने चौकी इंचार्ज महोदय के बारे में पूछा तो पता चला कि चौकी इंचार्ज महोदय नहीं है सिपाहियों द्वारा उनके बारे में पूछने पर जब पंकज ने बताया कि मैं अधिवक्ता हूं और मैंने मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए आवेदन किया है इतना सुनते ही नशे में धुत सिपाही ने उठकर अधिवक्ता हो साले दलाली करने आते हो यह कहते हुए दो-तीन थप्पड़ मार दिया जिसके बाद अधिवक्ता ने उनका विरोध किया जिस दौरान उनकी सिपाहियों से गाली-गलौज और मारपीट हुई जिसका की सिपाहियों द्वारा वीडियो भी बनाया गया उसी दौरान सिपाहियों ने पंकज का मोबाइल छीन कर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया गया सूचना पाकर पंकज वाजपेई एडवोकेट की मां व बड़े भाई चौकी पर गए । पुलिस वालों का हाथ पैर जोड़कर पंकज को जबरदस्ती घर ले आए जिसके बाद रात्रि 11:00 बजे पंकज के घर भेलूपुर थाने की फोर्स 20- 25 सिपाहियों के साथ गई और दरवाजा पीटने लगी। पंकज की मां बहार आई और उन लोगों से सुबह आने व पंकज को खुद थाने लाने की बात कहा जिसके बाद उन लोगों ने गेट को ढकेल का तोड़ दिया और पंकज के घर में घुस गए। अधिवक्ता की मां को भी मारा अधिवक्ता के बड़े भाई को भी मारा व अधिवक्ता की बड़ी बहन ज्योत्सना वाजपई जो कि भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की सक्रिय नेत्री हैं उन्हें भी बुरी तरह मारा-पीटा और पंकज को जबरदस्ती थाने ले गए थाने पर नशे में धुत सिपाहियों ने पंकज के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए बुरी तरह रात भर मारा-पीटा जिससे कि अधिवक्ता ने अपने पैंट में ही मल मूत्र त्याग दिया नशे में धुत सिपाहियों को इस बात का भी एहसास ना रहा कि अधिवक्ता किसी भी वक्त अपना पराण छोड़ सकता है अधिवक्ता की आंख फोड़ने के लिए उनकी आंख में डंडे से वार किया गया और कहा गया कि भागलपुर की घटना दोबारा दोहराई जाएगी जब घटना की सूचना अन्य अधिवक्ता गणों को हुई तो अधिवक्ता गणों ने थाना भेलूपुर के थानाध्यक्ष से संपर्क किया जिस पर थानाध्यक्ष द्वारा झूठ बोला गया की अधिवक्ता को उठा कर नहीं लाया गया है उन्हें थाने से छोड़ दिया गया है थाने पर अधिवक्ता है कि नहीं यह देखने के लिए अधिवक्ता के मोहल्ले का ही एक युवक थाने गया तो उसे भी थाने पर बैठा लिया गया और अगले दिन अधिवक्ता और उस युवक को आपसी मारपीट की घटना बता कर 151 सीआरपीसी के तहत चालान किया गया सूचना पाकर तमाम अधिवक्ता गण कचहरी पहुंच गए अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में अधिवक्ता रवि प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट घायल अधिवक्ता की ओर से उनका पक्ष रखते हुए जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए व घायल अधिवक्ता का 54 सीआरपीसी के तहत चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए आवेदन किया गया जिसे कि न्यायालय द्वारा स्वीकार करते हुए अधिवक्ता को तत्काल परीक्षण के लिए शिव प्रसाद गुप्त राजकीय चिकित्सालय वाराणसी भेजा गया जहां उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया गया अधिवक्ता की न्यायिक हिरासत में शिव प्रसादगुप्त चिकित्सालय में भर्ती हैं जहां की उनकी हालत स्थिर बनी हुई है इस दौरान पूर्व सहायक सचिव प्रशासन दी सेंट्रल बार एसोसिएशन अनूप कुमार सिंह एडवोकेट मौके पर पहुंचे और अधिवक्ता के साथ हुई बर्बरता के लिए जिला प्रशासन व पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की और कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो लाक डाउन खुलने के बाद अधिवक्ता आंदोलनरत होने के लिए बाध्य होंगे मौके पर राधेश्याम शर्मा एडवोकेट अभय कुमार सिंह एडवोकेट राजेंद्र यादव पिंटू नित्यानंद राय घनश्याम मिश्रा राजा आनंद ज्योति सिंह जैकी शुक्ला राकेश कुशवाहा प्रशांत सिंह सानू आदि तमाम अधिवक्ता गण एकत्रित थे।।