दिल्‍ली का रिंकू मर्डर केस पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपा गया

दिल्‍ली का रिंकू मर्डर केस पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपा गया

आउटर दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में गुरुवार की रात को 25 वर्षीय भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रिंकू की हत्या के मामले की जांच दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. बता दें कि  11 फरवरी की रात जन्‍मदिन की पार्टी में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि  25 साल के रिंकू की हत्या कर दी गई. हत्‍या के इस मामले में पुलिस ने 5वें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

हालांकि, शर्मा के भाई मन्नू ने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने के अभियान में सक्रिय रहने के चलते रिंकू की हत्या की गई. इस बीच, हत्याकांड को लेकर पुलिस ने किसी भी सांप्रदायिक एंगल से इनकार किया है. साथ ही कहा कि जन्मदिन की पार्टी में किसी कारोबारी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ था. पुलिस के मुताबिक, पांचवें आरोपी की पहचान ताजुद्दीन के रूप में हुई है जोकि पहले होम गार्ड के तौर पर कार्य करता था. इससे पहले पुलिस ने गुरुवार को 4 अन्य आरोपियों जाहिद, मेहताब, दानिश और इस्लाम को गिरफ्तार किया था.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks