राजू आर्या पर हुऐ कातिलाना हमले की एआईआर दर्ज, अञात शार्प शूटरों की तलाश जारी

राजू आर्या पर हुऐ कातिलाना हमले की एआईआर दर्ज, अञात शार्प शूटरों की तलाश जारी

एटा/कासगंज ! प्रदेश के राजनैतिक क्षितिज पर सूर्य की भांति चमकने वाले युवाओं के प्रेरणा स्रोत एवं किसानों के हमदर्द भारतीय किसान विकास मंच के उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के प्रभारी तथा अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व मंत्री रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्या सदस्य क्षेत्र पंचायत ब्लॉक मारहरा पर गत 9 फरवरी को थाना ढोलना क्षेत्र के ग्राम मारूफपुर के निकट परशुराम सीमेन्ट फैक्टरी के समीप बाइक सवार चार अञात शार्प शूटरों द्वारा जान से मारने की नीयत से की गई जबर्दस्त कातिलाना हमले के बाद घटनास्थल पर पहुुंचे पुलिस के उच्चाधिकारियों के निरीक्षण उपरांत थाना ढोलना जिला कासगंज में मु.अ. सं.46/2021धारा 307 के अंतर्गत उनकी पत्नी श्रीमती ममता यादव सदस्य क्षेत्र पंचायत ब्लॉक मारहरा के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा अञात शार्प शूटरों की गिरफ्तारी हेतु सघन तलाश प्रारम्भ कर दी गई है  ! बताते चलें कि राजू आर्या एटा के निवर्तमान जिलाधिकारी सुखलाल भारती के समक्ष दो मर्तबा वर्तमान ब्लॉक प्रमुख मारहरा अनिल यादव के विरुद्ध पूर्ण बहुमत के साथ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए सदस्यों की परेड करवा चुके हैं  ! लेकिन राजनैतिक रस्साकशी के चलते निवर्तमान जिलाधिकारी सुखलाल भारती सत्तापक्ष के कुछ खास नेताओं के दबाब में मारहरा ब्लॉक कार्यालय सदन के अन्दर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए तारीखें देने में जानबूझकर इतना बिलम्ब किऐ कि वर्तमान ब्लॉक प्रमुख माननीय उच्चतम न्यायालय से स्थगनादेश लेने में कामयाब रहे  ! इसी राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता के शिकार हुए राजू आर्या पर उनका समय खराब देख उनके तलबे चाटने वाले व सुबह शाम उनके आवास पर हाजिरी लगाने वाले कुछ छुटभैया नेता उनके धुरविरोधी लोगों के संरक्षण में बगलगीर होकर उनको शासन से निजी व्यय पर मिली सशस्त्र सुरक्षा (गनर) को हटवाने में जहां कामयाब हो गऐ तो वहीं उनके खिलाफ विभिन्न थानों में फर्जी व मनगढ़ंत मुकदमें लिखाने से भी बाज नहीं आऐ  ! हांलाकि ईश्वरवादी राजू आर्या सीने एवं पैर में गोली लगने के बाद भी चिकित्सकों के अनुसार खतरे से बाहर हैं ! इस खबर की भनक लगने से उनके प्रतिद्वंदी लोगो के चेहरे की मुस्कान हवा हवाई हो रहीं हैं क्योंकि राजू आर्या अभी जिन्दा है और आसन्न क्षेत्र पंचायत के चुनाव में वह सम्पूर्ण राजनैतिक ताकत के साथ जंगे ए मैदान में ताल ठोंकने के लिए बेताब है  !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks