आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण एक्सीडेंट, 6 लोगों की लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के तालग्राम क्षेत्र में स्थित आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. कहा जा रहा है कि एक अनियंत्रित कार खड़े ट्रक में घुस गई है. इससे इस सड़क हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, सभी कार सवार लखनऊ से मेहदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे.
वहीं, सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मृतक के शवों को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है. साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.