रिंकू शर्मा मर्डर हत्याकांड : मां का रो-रोकर बुरा हाल, बोलीं- एक ही कमाने वाला था, अब क्या होगा…

रिंकू शर्मा मर्डर हत्याकांड : मां का रो-रोकर बुरा हाल, बोलीं- एक ही कमाने वाला था, अब क्या होगा…

दिल्ली के मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा की हत्या के बाद उसके परिवार वाले खौफ में हैं. रिंकू की मां रो रोकर बेसुध हुए जा रही है. रिंकू की मां का आरोप है कि उसके घर में घुसकर उसके बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला गया. पुलिस इस घटना को आपसी रंजिश मान रही है तो परिवार का कहना है कि राम मंदिर से जुड़े रहने और राम यात्रा निकालने के बाद से इलाके में तनाव था.

नौजवान बेटे की हत्या से मां सदमे में है. रिंकू शर्मा की मां राधा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘वो मेरे बेटे का घर तक पीछा करते आए और उसे बाहर खींच लिया, फिर उसको चाकू घोंप दिया, मैं उसे बचा नहीं सकी.’ रोते-बिलखते हुए रिंकू की मां ने कहा कि वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. अब क्या होगा…

आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हुए रिंकू की मां राधा ने कहा, ‘जिस तरह से मैं रो रही हूं, मैं चाहती हूं कि वे भी रोएं, वे हम सभी को मारने आए थे, उन्होंने हमारा सिलेंडर खोला, मेरे छोटे बेटे को मारा पीटा गया था, मैं उनका नाम नहीं जानती, रिंकू एकमात्र घर का कमाने वाला सदस्य था, इस वजह से मेरे दोनों बच्चों की पढ़ाई उस पर ही निर्भर थी.’

मामले में बाहरी दिल्ली के एसीपी एस. धामा का कहना है कि 25 वर्षीय रिंकू की 10 फरवरी को मंगोलपुरी में जन्मदिन की पार्टी में चाकू मार दिया गया था. बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई. झगड़ा एक रेस्तरां को बंद करने पर शुरू हुआ, और कोई मकसद तथ्यात्मक रूप से गलत है. इस मामले में पुलिस अब तक सभी आरोपियों मोहम्मद दानिश, मोहम्मद इस्लाम, जाहिद और मोहम्मद मेहताब को गिरफ्तार कर चुकी है. दानिश और इस्लाम दर्जी हैं, जाहिद एक कॉलेज छात्र है और मेहताब कक्षा 12 में पढ़ता है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks