
दादागिरी करने वाले चीन (China) को जमकर सुनाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने अब पाकिस्तान (Pakistan) को बड़ा झटका दिया है. बाइडेन ने साफ कर दिया है कि कश्मीर को लेकर उनकी नीति में कोई बदलाव नहीं आएगा. पाकिस्तान उम्मीद लगाए बैठा था कि अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बाद जम्मू-कश्मीर (Kashmir) को लेकर वॉशिंगटन की नीति में उसके अनुरूप बदलाव आएगा, क्योंकि बाइडेन के रिश्ते पाकिस्तान से अच्छे रहे हैं. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक ही झटके में पाकिस्तान की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया है.
Ned Price ने किया स्पष्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) प्रशासन की ओर से कहा गया है कि उसकी जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) संबंधी नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके साथ ही अमेरिका ने घाटी में 4G मोबाइल इंटरनेट सेवा की बहाली का स्वागत किया है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस (Ned Price) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर को लेकर अमेरिका की नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है’.
4G बहाली को बताया महत्वपूर्ण
इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण एवं मध्य एशिया ब्यूरो ने ट्वीट करके जम्मू-कश्मीर में 4G इंटरनेट सुविधा के बहाल होने का स्वागत किया. ट्वीट में कहा गया है कि भारत के जम्मू-कश्मीर में 4G इंटरनेट सुविधा बहाल होने का हम स्वागत करते हैं. यह स्थानीय निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और हम राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए राजनीतिक एवं आर्थिक प्रगति जारी रखने को लेकर आशावान हैं. ???? www.sochindia.asia