एसडीएम ने कैंप लगाकर चढाई वरासत-रिपोर्ट,मु.रफीक अली

एसडीएम ने कैंप लगाकर चढाई वरासत

तमकुहीराज,कुशीनगर/विकास खंड तमकुहीराज के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोगलपुरा में उपजिलाधिकारी एआर फारूकी के नेतृत्व में पहुँची राजस्व टीम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोगलपुरा में कैंप लगा के वरासत से वंचित किसानों को मौके पर ही सत्यापन करके वरासत की प्रक्रिया को पूर्ण कराया।ग्रामीणों के उपस्थित में यह प्रक्रिया अपनाई गई ताकि कोई गलत व्यक्ति का नाम सबंधित व्यक्ति के वरासत पर न चढ़े।
जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पहुचीं राजस्व टीम ने एक खुली बैठक में वरासत से वंचित लोगों का वरासत को मौके पर ही तस्दीक करके दर्ज कराया तथा उन्होंने कहा कि वरासत के लिए अब किसी को तहसील व लेखपाल का चक्कर नही लगाना पड़ेगा।जिन लोगों को वरासत किन्हीं कारणों से अब तक नही हुआ हैं।वह सरकार द्वारा चलाई गई इस अभियान में अपनी वरासत को दर्ज करवाले।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया हैं कि हर व्यक्ति अपनी खतौनी की जांच कर उसकी त्रुटियों को सही कर ले।इस अवसर पर क्षेत्रीय लेखपाल शिव कुमार,शम्भूनाथ नेसार अहमद कानगो नितीश शाही आदि राजस्व कर्मी मौजूद रहे।तथा ग्राम प्रधान केदार सिह,गुलाब हुसैन,अब्बास अंसारी प्रभु यादव,सफीक हारून,असगर,मुस्तफा अंसारी,नौसाद,मुबारक राजमहम्मद,जयपाल आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks