हरदोई के मुख्य विकास अधिकारी पद पर आकांक्षा राणा आईएएस की तैनाती

उत्तर प्रदेश सरकार ने हरदोई के मुख्य विकास अधिकारी पद पर आकांक्षा राणा आईएएस की तैनाती कर दी । आकांक्षा राणा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इलाहाबाद के पद पर कार्यरत थी। आपको बताते चलें कि मौजूदा मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने अपने अल्प कार्यकाल में अपनी तेजतर्रार, विनम्र व ईमानदार से परिपूर्ण कार्यशैली से हरदोई जनपद वासियों के बीच एक अपना अलग स्थान बना लिया था। मातृत्व अवकाश पर लंबी छुट्टी पर चले जाने व निकट भविष्य में पंचायत चुनाव के संपन्न होने के चलते प्रदेश सरकार ने हरदोई के सीडीओ पद पर आकांक्षा राणा की तैनाती कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks