हइलैंडर्स क्रिकेट मैच का प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी द्वारा किया गया उदघाटन

दिल्ली v/s काशीपुर हइलैंडर्स क्रिकेट मैच का प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी द्वारा किया गया उदघाटन ,मैच दिल्ली ने जीता

रामनगर न्यूज़:- एमपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर कॉर्बेट क्लब द्वारा आयोजित सुदीप मासीवाल मेमोरियल T-20 कॉर्बेट कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आज का मैच सुपर क्रिकेट क्लब दिल्ली व हाइलैंडर स्पोर्ट्स अकैडमी काशीपुर के बीच खेला गया सुपर क्रिकेट क्लब दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर क्रिकेट क्लब दिल्ली ने 20 ओवर में 146 रन बनाएं मनीष रावत ने 38 व देवेंद्र ने 22 रनों का योगदान दिया ऋषभ ने 4 व विजय ने 1 विकेट लिया लक्ष्य का पीछा करते हुए हाइलैंडर स्पोर्ट्स अकैडमी काशीपुर 20 वे ओवर में 129 रन पर ऑल आउट हो गई नितीश जोशी ने 35 व अज्जू ने 27 रनों का योगदान दिया मनीष रावत ने 3 व गोल्डी ने 2 विकेट लिए इस तरह सुपर क्रिकेट क्लब दिल्ली ने यह मैच 17 रनों से जीत लिया इस मैच का मेन ऑफ द मैच मनीष रावत रहे इस मैच का उदघाटन भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शमीम दुर्रानी ने किया इस मैच के अंपायर भुवन शर्मा व गोपाल कांडपाल रहे स्कोरर कमल कश्यप उद्घोषक नमित अग्रवाल रहे इस दौरान कलीमुद्दीन, शमशाद अली, मोहम्मद इरफान, प्रकाश भट्ट ,राकेश चौहान, एडवोकेट राजेश शर्मा ,डॉक्टर जुनैद अख्तर, दीपक शर्मा, आजाद दुर्रानी ,संरक्षक नवीन चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, अध्यक्ष आयोजन समिति दीपक शर्मा, सचिव इसरार अंसारी, उपसचिव इमरान हुसैन, कोषाध्यक्ष शाह फैसल ,मानवेंद्र काराकोटी ,नदीम अख्तर ,सुंदर बिष्ट ,परवेज मलिक, दानिश मलिक, शान अली ,अनस अकरम, गौरव सत्यवली, ओम भारद्वाज ,सैफ सिद्दीकी, आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks