अभिसार शर्मा वेबसाइट के ऑफिस और मालिक के घर ED का छापा

*अभिसार शर्मा वेबसाइट के ऑफिस और मालिक के घर ED का छापा* *ईमानदार पत्रकार अभिसार शर्मा के चैनल पर भी मुसीबत का पहाड़, कहीं बेरोज़गार तो नहीं हो जायेंगे यूज़र्स* *समरा न्यूज़:-* ‘न्यूज़क्लिक’ वेबसाइट के मालिकों और शेयर होल्डर्स के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड मारी है। धान को गेहूँ बताकर चर्चा में आने वाले पत्रकार से ट्विटर ट्रोल बने अभिसार शर्मा ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट कम और अपना दुखड़ा सुनाते हुए उन्होंने यह भी लिखा कि ‘न्यूज़क्लिक’ ही वो वेबसाइट है, जिस पर वो अपने वीडियो पोस्ट करते हैं।ये सूचना खुद अभिसार शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। रेड की सूचना देते हुए अभिसार शर्मा ने लिखा है, “इसी चैनल (न्यूज़क्लिक) पर मैं अपने शो ‘बोल के लब आज़ाद हैं तेरे’ और ‘न्यूज़ चक्र’ करता हूँ। गौरतलब है कि यूट्यूब पर वीडियो बनाने और ट्विटर पर लोगों को अपनी भाषा मेँ जानकारी देने से पहले अभिसार शर्मा समाचार चैनल ABP न्यूज पर एंकरिंग करते थे। बताया जा रहा है कि ईडी कुछ संदिग्ध कंपनियों से विदेशी धन लेने और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यूज़ क्लिक वेबसाइट के डायरेक्टर्स और उनके कार्यालयों पर छापे मार रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये छापेमारी न्यूज़ क्लिक के मालिक प्रबीर पुरकायस्थ और संपादक प्रांजल के घर पर की जा रही हैं। ‘द हिंदू’ के अनुसार, यह छापेमारी दिल्ली स्थित कार्यालय पर की जा रही है। अभिसार शर्मा के इस ट्वीट पर लोग अपनी-अपनी तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ ट्विटर यूजर्स का कहना है कि क्या इस रेड के बाद ये (अभिसार) अब यूट्यूब पर भी बेरोजगार हो जाएगा? इस रेड के बाद ट्विटर पर अब वामपंथी मीडिया गिरोह भी सक्रीय हो चुका है और इस रेड को लेकर सीधा सरकार पर ही हमला बोल दिया है। रोहिणी सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया रखते हुए लिखा है, “यह सरकार अब भी इसका ध्यान भी नहीं रखती है कि प्रतिशोध की भावना इतनी स्पष्ट ना दिखाई दे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks