
एटा- थाना निधौलीकलां पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना निधौलीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौलीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनाँक 10.02.2021 को एक वारण्टी अभियुक्त बौबी पुत्र महेन्द्र सिहं निवासी ग्राम नगला भूड थाना निधौली कलाँ जनपद एटा सम्बन्धित *मुअसं- 372/2017 धारा 452, 336, 504 भादवि* में गिरफ्तार कर सम्बंधित न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- है.का. श्री राशिद अली
- आरक्षी राकेश कुमार