सस्ता हो गया सोना रिकॉर्ड लेवल से 9000 रुपये गिर गया भाव

*#Delhi….* *सस्ता हो गया सोना* *रिकॉर्ड लेवल से 9000 रुपये गिर गया भाव* मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi commodity exchange) पर आज सुबह फिर सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा चांदी (Silver Price Today) भी सस्ती हो गई है। MCX पर सोने में मार्च की फ्यूचर ट्रेड 39.00 रुपये की गिरावट के साथ 47,217.00 रुपये के स्तर पर हो रही थी। वहीं, चांदी की मार्च की फ्यूचर ट्रेड 130.00 रुपये की गिरावट के साथ 68,608.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। आपको बता दें पिछले 6 सत्रों में से 5 सत्रों में सोने की कीमतों में गिरावट आई है, जिसके कारण सोना अपने अगस्त, 2020 के रिकॉर्ड हाई 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से 9000 रुपये सस्ता हो चुका है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks