
कासगंज में पुलिस पर शराब माफियाओं का हमला
बंधक बनाकर पीटे पुलिस के जवान, एक की मौत दूसरा गम्भीर
कासगंज । थाना सिढ़पुरा इलाके के गाँव नगला धींवर में शराब की सूचना पर गयी पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला बोल दिया । खबर के मुताबिक पुलिस के एक दरोगा और सिपाई को बंधक बना कर पीटा । जिससे सिपाही की मौत हो गयी जबकि दरोगा गम्भीर रूप से घायल हुआ है । घटना से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया । भारी पुलिस बल के साथ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर जा पहुचे । सूबे के सीएम ने इस घटना को संज्ञान लेकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई करने के आदेश दिये है ।