
विहिप समरसता की बैठक सम्पन्न।
–समाज के लिए समरसता जरूरी:-विकास मित्र।
एटा,
शांति नगर स्थिति प्रांतीय कैंप कार्यालय पर विभाग समरसता की बैठक का आयोजन प्रांत सह समरसता प्रमुख पंडित राम रामऔतार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विभाग समरसता प्रमुख विकास मित्र ने कहा कि समाज के लिए समरसता बहुत जरूरी है बिना समरसता के समाज भी आधा अधूरा रहता है इसलिए हम सभी को मिलकर सामाजिक समरसता के माध्यम से कार्यक्रम करते रहना चाहिए और समय-समय पर उन कार्यक्रमों के माध्यम से हमें सीखना चाहिए जाति व्यवस्था से उठकर समरसता के लिए हमें अभियान चलाना होगा और सभी जातियों को समान भाव से देखना होगा इस अवसर पर बैठक में उपस्थित बजरंग दल के विभाग समरसता प्रमुख देवेंद्र कुमार लोधी ने कहा कि समरसता हमारे जीवन को जीने का महत्व सिखाती है हमें ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठाकर सबके साथ मिल बैठकर समरसता करने का कार्य सिखाती है इस अवसर पर बैठक में उपस्थित अभिनव मिश्रा जी, विजेंद्र कुमार प्रखंड समरसता प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह, विपिन कुमार ,विकास मित्र आदि लोग उपस्थित रहे।