
दिल्ली के कुरैशी नगर में बिल्डिंग जमींदोज, 3 लोगों की हालत नाजुक
दिल्ली में मंगलवार को एक बिल्डिंग जमींदोज हो गई. पुरानी दिल्ली के सदर बजार इलाके में एक बिल्डिंग जमींदोज हुई. इस हादसे में 5 लोग मलबे में दब गए थे. सभी को बाहर निकाल लिया गया है. दमकल विभाग के मुताबिक, हादसा सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर हुआ.
दमकल के अधिकारियों के मुताबिक घायलों में से 3 की हालत बेहद गंभीर है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा सदर बाजार के कुरैशी नगर के चरखी वाली गली में हुआ. सूचना मिलने पर दमकल की 6 गाड़ियों को राहत एवं बचाव के लिए मौके पर भेजा गया.