नाबालिग बालिका से दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

एटा ~ थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका से दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, भेजा गया जेल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त चरन सिंह उर्फ बबलू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 07.02.2021 को वादी श्री नेमसिंह पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम नगला छिद्दू थाना बागवाला एटा द्वारा थाना बागवाला पर इस आशय की तहरीर दी गई कि दिनांक 05.02.2021 को वादी व वादी के परिजन अपनी पुत्रवधू का इलाज कराने के लिए करतला चौराहा थाना बागवाला आये हुए थे, घर पर वादी की 14 वर्षीय भतीजी थी, जिसे वादी के ही पड़ोस का चरन सिंह अपने साथ अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। लोकलाज के कारण थाने नहीं आ पाया, आज रिपोर्ट लिखाने आया हूं। इस सूचना पर थाना बागवाला पर *मुअसं- 20/2021 धारा 376 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट बनाम चरन सिंह उर्फ बबलू पुत्र राजाराम नि0 नगला छिद्दू थाना बागवाला एटा* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* प्रकरण का संज्ञान लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा मुकदमा उपरोक्त के आरोपी युवक की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बागवाला को निर्देशित किया गया। दिनांक 08.02.2021 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त चरन सिंह को रेलवे स्टेशन के पास अरुणा नगर कोतवाली नगर एटा के पास से समय करीब 14.35 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- चरन सिंह उर्फ बबलू पुत्र राजाराम निवासी नगला छिद्दू थाना बागवाला एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- थानाध्यक्ष रामकेश राजपूत
2- का0 642 निखिल कुमार
3- का0 1377 अनुज कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks