
एटा, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सन्चालित ” परिवार परामर्श केंद्र ” की बैठक महिला थाने में सम्पन्न हुई जिसमें टूटे हुए परिवार को फिर से मिलाया गया, आज जिस परिवार का समझौता हुआ श्रीमती पदमा पत्नि कप्तान सिंह निवासी सुरतपुर माफी थाना मिरहची जनपद एटा का मामला था जिनकी शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी, पति पत्नी आपसी मनमुटाव के चलते अलग अलग रह रहे थे, आज दोनो को समझाया गया, जिसके बाद पति पत्नी मनमुटाव भूलकर साथ रहने को तैयार हो गए, आज की बैठक में महिला थाना इन्स्पेक्टर कंचन कटियार, उपनिरीक्षक शांति यादव, काउंसलर अकरम खान, सपना यादव, सिस्टर रोज़ एन्टो सहित महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा