महापंचायत में शामिल होंगे साथ ही किसी भी राजनीतिक दल के पदाधिकारी मंच और माइक साझा नहीं करेंगे

10 फरवरी को एटा में किसान महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति तैयार हुई अलीगढ़ आगरा मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता महापंचायत में शामिल होंगे साथ ही किसी भी राजनीतिक दल के पदाधिकारी मंच और माइक साझा नहीं करेंगे ————————————————————————

दिल्ली आंदोलन में सहभागिता के लिए प्रत्येक जिले से किसानों एवं पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी

किसानों में भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से संयुक्त किसान भोज आयोजित कराए जाएंगे आज शाम का किसान भोज युवा प्रदेश अध्यक्ष बब्लेश यादव के यहां होगा ——————————————————————–

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 07 फरवरी 2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक मुख्यालय स्थित संगठन के कार्यालय पर संपन्न हुई उक्त बैठक में 10 फरवरी 2021 को प्रस्तावित एटा में कचहरी स्थित धरना स्थल पर किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है उक्त महापंचायत में एटा जनपद के सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न मोर्चों सहित एटा में बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति दर्ज करा कर महापंचायत को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां बांटी गई हैं उक्त बैठक में तय किया गया कि संगठन का विस्तार करते हुए जनपद सहित प्रदेश के ट्रैक्टर आदि साधन संपन्न किसानों को प्रमुख रूप से संगठन में पदाधिकारी बनाया जाएगा एवं साधन विहीन जुझारू कार्यकर्ताओं को भी सम्मानजनक जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी बैठक में तय किया गया कि उक्त देशव्यापी आंदोलन में सक्रिय भूमिका न निभाने वाले पदाधिकारियों को निष्क्रिय सूची में डाला जाएगा और भविष्य में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार पदों पर आसीन किया जाएगा उक्त महापंचायत में अलीगढ़ आगरा मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों सहित सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और संगठन की तरफ से व्यापक रणनीति तैयार कर आंदोलन को गति देने के लिए अन्य कार्यक्रमों की तिथियां और स्थान तय किए जाएंगे साथ ही जो साथी दिल्ली आंदोलन में वर्तमान समय में सहभागिता निभा रहे हैं वह वही लगातार रहेंगे और उनके स्थान पर 12 तारीख को नए कार्यकर्ता दिल्ली मोर्चे पर भेजे जाएंगे जो साथी 12 तारीख को जाएंगे वह सभी अगले 15 दिन तक लगातार रहेंगे उसके बाद अगले साथी 15 दिन के लिए दूसरे जनपद से नए कार्यकर्ता वहां भेजे जाएंगे इस तरीके से चरणबद्ध आंदोलन को गति देने के लिए साल भर के लिए पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है जिससे कि आंदोलन की गति ना रुक पाए किसान संगठनों के गठबंधन ने तय किया है कि कोई भी राजनीतिक दल का नेता मंच और माइक साझा नहीं करेगा इसका कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा तथा तय किया गया कि किसानों में छोटी-छोटी बातों को लेकर आपसी मतभेद बहुत बढ़ रहे हैं इसलिए अपने भाईचारा को बढ़ाने के उद्देश्य से किसान भोज संयुक्त रूप से आयोजित करने पर गहन चर्चा की गई जिसको लेकर के आज रात्रि भोज के लिए युवा प्रदेश अध्यक्ष बब्लेश यादव जी ने अपने गांव में कार्यक्रम आयोजित किया है जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेंद्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, अनिल सोलंकी राष्ट्रीय प्रवक्ता, आशुतोष जिला प्रवक्ता, विनय रतनपुर जिला महासचिव, अवनीश राजपूत मंडल महासचिव, अभिषेक युवा जिला महासचिव, देवव्रत नेताजी सहित आदि लोग उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks