8 लाख 25 हजार रुपये का नियम विरुद्ध कार्य कराए जाने के मामले में फरार चल रहा आरोपी प्रधान इशरार खां गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, ग्राम प्रधान अंगरैया जमुनायी द्वारा तत्कालीन सचिव के साथ मिलकर 8 लाख 25 हजार रुपये का नियम विरुद्ध कार्य कराए जाने के मामले में फरार चल रहा आरोपी प्रधान इशरार खां गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 10/21 धारा 420, 467, 468, 471, 409 भादंवि।* की घटना में फरार चल रहे आरोपी इशरार खां (ग्राम प्रधान अंगरैया जमुनायी) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना :-* दिनांक 06.01.2021 को वादी सहायक विकास अधिकारी अलीगंज एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि जिला पंचायत राज अधिकारी एटा के पत्र संख्या 2071/7/प0/स्था0/आदेश/2020-21 दिनाँक 29/01/2021 के द्वारा वित्तीय वर्ष 2015-16 एवं 2016-17 में ग्राम प्रधान अंगरैया जमुनाई के ग्राम प्रधान इशरार खां एवं तत्कालीन सचिव श्री उदयवीर दुबे ग्राम विकास अधिकारी द्वारा ₹825625 को ग्राम पंचायत में नियम विरुद्ध तरीके से कार्य कराए जाने एवं शासकीय धनराशि को क्षति पहुंचाने तथा अपने पदीय दायित्वों का सत्यनिष्ठा के निर्वहन न किये जाने का दोषी पाया है। पत्र की छाया प्रति संलग्न है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 10/2021 धारा 420, 467, 468, 471, 409 भादंवि* अभियोग पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 06.02.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त इशरार खां को उसी के घर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- इशरार खां पुत्र दिलदार खां निवासी अंगरैया जमुनायी जैथरा एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उप0नि0 पुत्र जय किशन कुमार
2- आरक्षी विजेंद्र सिंह
3- आरक्षी कृष्णगोपाल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks