जिलाबदर अपराधी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना सकरौली पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक शातिर जिलाबदर अपराधी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जिलाबदर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सकरौली पुलिस द्वारा एक शातिर जिलाबदर अपराधी को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 06.01.2021 को थाना सकरौली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक जिला बदर अभियुक्त पृथ्वीराज उर्फ प्रमोद कुमार पुत्र देशराज सिंह निवासी ग्राम नगला लालसिंह थाना सकरौली जनपद एटा को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार कर *मु0अ0सं0-09/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0-10/21 धारा 3/10 गुण्डा एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- पृथ्वीराज उर्फ प्रमोद कुमार पुत्र देशराज सिंह निवासी ग्राम नगला लालसिंह थाना सकरौली जिला एटा।

बरामदगी:-
1- एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक खोखा 315 बोर।

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-

  1. उ0नि0 राजेश कुमार
  2. का0 विवेक कुमार
  3. का0 धीरेंद्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks