
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर क्षेत्र में नाबालिक बालिका से बलात्कार करने का आरोपी अभियुक्त पूरन गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत *मुअसं- 25/2021 धारा 376 भादवि व 3/4 पोस्को एक्ट* में आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 29.01.2021 को वादी चूरामन पुत्र बाबूराम निवासी नगला मितन उर्फ दिलोखरा थाना जलेसर एटा द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 29.01.2021 को वादी की बेटी उम्र करीब 17 वर्ष जो घर से रोजाना की तरह चारा(बरसी)लेने के लिए गयी थी जिसे अकेला पाकर पूरन पुत्र खमानी निवासी नगला मितन उर्फ दिलोखरा ने खेत में गिरा लिया और वादी की पुत्री के साथ जबरन बलात्कार किया है इस सूचना पर थाना जलेसर एटा पर *मुअसं- 25/2021 धारा 376 भादवि व 3/4 पोस्को एक्ट* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जलेसर को निर्देशित किया गया। दिनांक 05.02.2021 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना मिली कि उपरोक्त मुकदमे से संबंधित अभियुक्त पूरन निधौली चौराहा पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है यदि जल्दी की जाए तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर जलेसर पुलिस द्वारा अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- पूरन पुत्र खमानी निवासी नगला मितन उर्फ दिलोखरा थाना जलेसर एटा।