
एटा- थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 06.02.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक वारण्टी अभियुक्त अनिल पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम लालपुर देहमाफी थाना मारहरा को उसी के घर के पास से संबंधित *मुअसं- 343/16 धारा 147, 148, 308, 325, 354 भादवि* गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्त का नामपता-
1- अनिल पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम लालपुर देहमाफी थाना मारहरा एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1.उ0नि0 श्री बलवन्त सिंह
2.का0 हर्ष तौमर