एटा में कोरोना पीडित महिला की सैफई में उपचार के दौरान मौत

*एटा में कोरोना पीडित महिला की सैफई में उपचार के दौरान मौत*

*अब तक 11 लोग हुये कोरोना पाॅजिटिव दो की म्रत्यु हो चुकी है*

*एटा मे चार दिन के अन्दर दूसरी मौत कोरोना के भय से हडकम्प*

एटा- 5 मई जनपद मुख्यालय के पीएसी बटालियन कैंपस स्थित कालोनी से टीवी रोग से ग्रसित महिला उपचार कराने सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान गई जहाँ महिला के उपचार कराये जाने के दौरान कोरोना का परीक्षण कराये जाने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसकी उपचार के दौरान सैफई में मौत हो गयी ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय अग्रवाल ने बताया है 52 वर्षीय महिला रत्नेश पत्नी सुंदर सिंह काफी समय से क्षयरोग से पीड़ित थी।उसका पति पीएसी एटा में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है।

रत्नेश के कोरोना संदिग्ध पाए जाने पर उसे पूर्व में एटा के सी एस हॉस्पिटल मारहरा रोड पर क्वॉरेंटाइन किया गया था तथा यहां कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी।

किंतु एटा में कराई गयी जांच में महिला को निगेटिव पाए जाने के बाद उसे 4 मई को सुवह तबीयत खराब होने तथा सांस लेने में परेशानी होने के दौरान उपचार के लिए पहले एटा जिला चिकित्सालय में तथा बाद में यहां से सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया गया था।

सैफई में महिला की उपचार के दौरान दोबारा कोरोना की जांच कराए जाने पर यह महिला पॉजिटिव पाई गई।जहाँ इस महिला की उपचार के दौरान आज सैफई में ही मौत हो गयी ।
इस संबंध मे सीएमओ ने बताया कि महिला की मौत की सूचना के बाद वह पीएसी कैंपस को सैनेटाइज कराके कंटेनमेंट जोन बनाए जाने की तैयारी कर रहे हैं तथा परस्थितियों पर पैनी नजर रखी जारही है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks