
कोतवाली नगर के जी टी रॉड पर मेसी एजेंसी के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युबक को रोदा वाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत
एटा। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत मेस्सी एजेंसी के सामने एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रोद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मलावन क्षेत्र के अंतर्गत गांव हरचंदपुर कलां निवासी राजेश कुमार पुत्र महावीर सिंह उम्र लगभग 29 वर्ष महिंद्रा एजेंसी पर किशत जमा करके अपने घर वापस आ रहा था जैसे ही उसकी बाइक जीटी रोड पर मैसी एजेंसी के सामने पहुंची किसी अज्ञात वाहन ने रोद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी वही मोके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है