
पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता बने जिला पंचायत चुनाव वार्ड 15 के प्रभारी
एटा ! माननीय उच्च न्यायलय के आदेश के पश्चात त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को समपन्न कराने के लिए हरकत में आयी भारत की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के अंदर सभी जिलों में पार्टी संगठनों को सक्रिय भूमिका में रहते हुए हर हाल में पंचायत चुनावों को अपने पाले में करने के निर्देश के साथ ही हर सीट प्रधान से लेकर ब्लॉक प्रमुख व अध्यक्ष जिला पंचायत पर भाजपा के विजय संकल्प अभियान को सशक्त कर हर सीट जीतने के लक्ष्य के तहत जमीन से जुडे भाजपा व आर एस एस के नेताओं की अभी से जिम्मेदारी फिक्स करते हुऐ जमीनी धरातल पर गांव गांव भाजपा का झन्डा फहराने का प्रयास प्रारम्भ कर दिया है ! भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप जैन के द्वारा हाईकमान से मिले निर्देशों के क्रम में आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आहट पाते ही जिला पंचायत के शतप्रतिशत वार्डों में विजय पताका फहराने के उद्देश्य से जनप्रिय एवं साफ सुन्दर छवि के कर्मठ धुरधंर नेताओं को जिला पंचायत के विभिन्न वार्डो में संयोजक व प्रभारियों को नामित कर विपक्षी राजनैतिक दलों के नेताओं की नींद में खलबली मचाकर कोहराम पैदा कर दिया है ! इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रहे स्वर्गीय गेदांलाल गुप्ता के कनिष्ठ पुत्र जनप्रिय एवं युवाओं में लोकप्रिय पालिकाध्यक्ष अलीगंज ब्रजेश गुप्ता उर्फ़ राजू को जिला पंचायत के वार्ड संख्या 15 निधौलीकलां त्रतीय का प्रभारी नामित करने के साथ ही अन्य वार्डों पर भी ज़मीन से जुडे भाजपा नेताओं को संयोजक व प्रभारी नामित कर भाजपा ने अन्य राजनैतिक दलों को सोचने व सवंरने के लिए हतप्रभ कर दिया है !