कलेक्ट्रेट आगरा पोहच कर वक़्फ़ संख्या 88 आगरा पर वसीम अहमद पुत्र जमील अहमद द्वारा किये गए अवैध कब्ज़े निर्माण को ध्वस्त कराये जाने हेतु

कलेक्ट्रेट आगरा पोहच कर वक़्फ़ संख्या 88 आगरा पर वसीम अहमद पुत्र जमील अहमद द्वारा किये गए अवैध कब्ज़े निर्माण को ध्वस्त कराये जाने हेतु

जिलाधिकारी महोदय को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया.
कार्यालय में बैठे दिवस अधिकारी कृत जिलाधिकारी महोदय आगरा को सभी संबंधित दस्तावेजो का अवलोकन कराया

तथा उक्त मामले से अवगत कराया की किस तरह वक़्फ़ बोर्ड के कर्मचारियों तथा संबंधित वक़्फ़ अधिकारियो से हमसाज़ होकर वक़्फ़ की संपत्ति पर अवैध कब्ज़ा निर्माण किया गया हैं.

तथा न्यायलय व मुख्य मंत्री महोदय उत्तरप्रदेश सरकार के निर्देशों की अवहेलना की गयी हैं.

महोदय को यह भी अवगत कराया की उक्त मामले को लेकर तथा मुख्य मंत्री महोदय के आदेशों का पालन कराये जाने हेतु दिनांक 8/2/21 को वक़्फ़ (राज्य ) मंत्री श्री मोहसिन रज़ा जी उत्तरप्रदेश सरकार व
उत्तरप्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड लखनऊ के चेयरमेन ज़फर अहमद फारुकी से मुलाक़ात की जायगी.
तथा महोदय द्वारा यता सम्भव आवश्यक कानूनी कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी आगरा को निर्देशित कराया जायगा.

माननीय मुख्य मंत्री महोदय उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा अवैध कब्ज़दारो के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही किये जाने तथा अवैध निर्माण तत्काल प्रभाव से ध्वस्त किये जाने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं उपरोक्त शासन आदेशों की उपरोक्त वक़्फ़ माफियाओ द्वारा सरे आम धज्जिया उड़ाई जा रही हैं.

महोदय द्वारा उपरोक्त मामले की पुनः गोपनीय जाँच किसी ईमानदार संबंधित अधिकारियो द्वारा कराये जाने तथा अवैध निर्माण ध्वस्त कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया हैं..

इंशाअल्लाह दिनांक 8/2/21 को वक़्फ़ मंत्री महोदय व वक़्फ़ चेयरमेन महोदय से मुलाक़ात की जायगी तद उपरांत
एक पी आई एल माननीय उच्च न्यायालय इलाबाहद हाई कोर्ट में भी दाखिल की जायगी ताकि वक़्फ़ संख्या 88 आगरा की समस्त वक़्फ़ संपत्ति पर किये गए अवैध कब्ज़े निर्माण को भी ध्वस्त कराया जा सके साथ ही अवैध कब्ज़दारो के विरुद्ध मुक़दमा पंजकृत कराया जा सके..

जैसे जैसे कार्यवाही संगठन द्वारा आगे भड़ाई जायगी आप सभी ज़िम्मेदार साथियो आगरा की अवाम को अवगत कराया जाता रहेगा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks