जाके राखे साइया,मार सके न कोय ,यही कहावत आज एक मजदूर के ढाग मे दबने के बाद लागु हूई

बुलंदशहर ब्रेकिग

जाके राखे साइया,मार सके न कोय ,यही कहावत आज एक मजदूर के ढाग मे दबने के बाद लागु हूई।

बुलंदशहर की तहसील स्याना के गाव बिगराऊ मे कुए की ईंट निकालते समय मजदूर के कुएं में दबने से प्रशासन में मची अफरा-तफरी।

तहसील क्षेत्र क्षेत्र के ग्राम बिगराऊ में शुक्रवार की सुबह बंद पड़े नलकूप के कुएं से ईट निकालते समय अचानक मिट्टी की धांग गिरने से एक मजदूर दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी व ग्रामीणों की मदद से मजदूर को निकालने के लिए जेसीबी मशीन द्वारा लगभग तीन घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और मिटटी की ढाग मे दबे मजदूर को सकुशल कुए से बाहर निकाला गया।
ढाग मे दबे मजदूर ने कुए से निकलने के बाद हाथ जोडकर भगवान व स्थानीय पुलिस प्रशासन व ग्रामीणो का धन्यवाद किया।

स्थानीय पुलिस प्रशासन ने तुरंत एम्बूलेस के द्वारा ढाग मे दबे मजदूर को सीएचसी अस्पताल पहुचवाया और मजदूर को तुरंत अस्पताल मे आक्सीजन लगायी गयी।

सीएचसी प्रभारी डा ए के भंडारी ने बताया की ढाग मे दबे मजदूर की अब हालत खतरे से बाहर है।

स्थानीय विधायक देवेन्द् लोधी भी घायल मजदूर का हाल चाल जानने पहले घटना स्थल फिर सीएचसी स्याना पहुचे और मजदूर का हाल चाल जाना।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks