
एटा- थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 05.02.2021 को थाना सकरौली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक वारण्टी अभियुक्त सरमन सिंह पुत्र दामोदर निवासी कस्बा व थाना सकरौली संबंधित *मुअसं- 492/17 धारा 138 वि0 अधिनियम* गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- सरमन सिंह पुत्र दामोदर निवासी कस्बा व थाना सकरौली जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
1.उ0नि0 राजेश कुमार
- हे0का0 आदेश कुमार