पूर्व विधायक विवेक बंसल अपने सहयोगियों के साथ निरन्तर संघर्ष कर रहे हैं

अलीगढ़ COVID-19 कोरोना वायरस से संघर्ष में अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विवेक बंसल अपने सहयोगियों के साथ निरन्तर संघर्ष कर रहे हैं इसी क्रम में आज उन्होंने जनकपुरी स्थित बैंक कॉलोनी, महावीर पर, मानसरोवर कॉलोनी, सुमित सरोवर, ज्ञान सरोवर, कॉलोनी, बेगम बाग स्थित चंपा विहार, साकेत कॉलोनी, सुरेंद्र नगर साई मन्दिर के आसपास का क्षेत्र, सर सैयद नगर, आई टी आई रोड स्थित हरविलास नगर, रिसाल सिंह नगर, मुश्ताक़ नगर, चुहरपुर आदि क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर सैनीटाईज़ेशन किया तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिये नागरिकों को मास्क भी बांटे। इसके साथ साथ उन्होंने जीवनगढ़ स्थित ज़ाकिर नगर व भुजपुरा स्थित ठाकुर वाली गली में निर्धन एवं ज़रूरतमन्द लोगों को खाद्य सामग्री आदि वितरित की। इस अभियान के बीच बीच में उन्होंने नागरिकों को लॉकडाउन का पालन करने के साथ साथ कोरोना वायरस से बचाव के साधन अपनाने का भी अनुरोध करते रहे ।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks