
जनपद एटा,शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 04 फरवरी 2021 को चौरी चौरी महोत्सब के अवसर पर शाम 05ः30 बजे शहीद पार्क, शहीद स्मारक स्थल पर राष्ट्रधुन बजाने के साथ ही जन गण मन का गायन किया गया। इसके साथ ही शाम 06ः30 बजे से जनपद के शहीद स्मारकों, शहीदों की प्रतिमाओं, स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश, सीएमओ डा0 अरविंद कुमार गर्ग, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह, उप जिलाधिकारी एसपी वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अलंका अग्निहोत्री, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, डीआईओएस मिथलेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।