भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने दरगाह साबिर पाक पहुंच की चादर पोशी, दरे साबिर में बतायी गहरी आस्था

*भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने दरगाह साबिर पाक पहुंच की चादर पोशी, दरे साबिर में बतायी गहरी आस्था,,,,।* रुड़की। अनवर राणा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नवनिर्वाचित एमएलसी ने उत्तराखण्ड दौरे के दौरान कलियर पहुंचकर दरगाह साबिर पाक के मजार पर चादर पोशी कर अक़ीददत के फुल पेश किये। हुसैन भाजपा समर्थकों सबोध राकेस वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष रॉव शराफत,सानी रॉव ,भाजपा नेता अनीस कसार ,अल्वी,राज्य मंत्री स्तर सादाब शम्स,जिला अध्यक्ष अलप भाजपा बेहरोज आलम,विधायक देशराज कर्णवाल आदि के साथ कलियर पहुंचे। यहां पर समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।उन्होंने चादर पोशी के बाद कहा कि उनकी दरगाह सबीरे पाक में गहरी आस्था है।इसके उपरांत वह अपने काफिले के साथ दरगाह अब्दाल साहब पर पहुंचे जहां पर भी उन्होंने चादर पोशी की। उन्होंने बताया कि मुल्क में अमन चैन व भाईचारा कायम रहने की दुआ की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks